सलमान खान को धमकी भरा ई-मेल, ‘गैलेक्सी’ पर पुलिस का

सलमान खान को धमकी भरा ई-मेल, ‘गैलेक्सी’ पर पुलिस का

ब्यूरो: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद उनके घर ‘गैलेक्सी’ के बाहर पुलिस ने कड़ा पहरा लगा दिया है। सलमान खान की सिक्योरिटी को बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि बीती 18 मार्च को सलमान के मैनेजर के पास एक धमकी भरा मेल आया उसके बाद ही पुलिस हरकत में है।  

 ई-मेल के जरिए दी धमकी

गौरतलब है कि शनिवार यानि 18 मार्च को अभिनेता सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक ई-मेल आया। जिसमें यह लिखा गया था कि वह सलमान खान से बात करना चाहते हैं। यह मेल रोहित गर्ग के नाम से आया हुआ था। इसके अलावा मेल में यह भी लिखा गया था कि ‘गोल्डी बराड़ को तेरे बॉॅस यानि सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू तो उसने शायद देख ही लिया होगा। अगर नहीं देखा है तो देख लेना । हमने अब मैटर क्लोज करना है तो एक बार बात करवा दो। फिर चाहे वह फेस टू फेस करना या मिल के वो भी बता देना। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है। अगली बार सीधा झटका ही देखने को मिलेगा’। 

ई-मेल मिलने के बाद सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इा मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद बीती रात सलमान खान के घर के बाहर पुलिस को तैनात किया गया। अब घर के बाहर लोगों को खड़ा भी नहीं होने दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। एक चैनल में लॉरेंस बिश्नोई ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि 1998 के काले हिरण मामले सलमान को माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो वह इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहे। 

&; PTC NEWS

Source

Related post

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਦੁਹਰਾਈ

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਉੱਚ…

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: ਸੂਬੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਆਰੀ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਵੱਲ ਅੱਗੇ ਵਧਦੇ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ…
BHAGWANT MANN REITERATES COMMITMENT TO UPSCALE FACILITIES IN GOVERNMENT HEALTH CARE CENTRES

BHAGWANT MANN REITERATES COMMITMENT TO UPSCALE FACILITIES IN GOVERNMENT…

Chandigarh: Taking a leap forward towards further imparting quality health service to the people of state, the Punjab Chief Minister Bhagwant…
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted