
CRPF DG Kuldeep Singh Said Wherever Terrorists Take Shelter Will Not Be Safe ANN | CRPF के डीजी कुलदीप सिंह का दावा
- India
- March 16, 2022
- No Comment
- 133
[ad_1]
जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दशकों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सीआरपीएफ ने दावा किया है कि कश्मीर में सक्रिय आतंकी जिस भी जगह पनाह लें, बख्शा नहीं जाएगा. सीआरपीएफ इस साल पहली बार अपना स्थापना दिवस जम्मू में मना रही है. कश्मीर में आतंक के खात्मे के लिए जारी ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ के दौरान आतंकी सुरक्षाबलों से बचने के लिए अब धार्मिक स्थलों का सहारा ले रहे हैं.
कश्मीर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है- सीआरपीएफ डीजी
कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रही सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने दावा किया है कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई में आतंकी जिस भी जगह पनाह लें, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. विश्व के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के मुखिया ने कहा कि कश्मीर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है. सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस तरह से सीआरपीएफ के एक जवान, जो कश्मीर घाटी में छुट्टी मनाने गया था, को आतंकियों ने निशाना बनाया, यह इस साल की पहली ऐसी घटना है, उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल आतंकियों को पकड़ा गया है और उन्हें सजा दी जाएगी.
‘इस साल सीआरपीएफ का स्थापना दिवस दिल्ली नहीं जम्मू में मनाया जाएगा’
कुलदीप सिंह ने कहा कि यह पहला मौका है जब केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि इस साल का सीआरपीएफ का स्थापना दिवस दिल्ली में नहीं, बल्कि जम्मू में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 19 मार्च के दिन देश के गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को संबोधित करेंगे. कुलदीप सिंह का मानना है कि ऐसे आयोजन दिल्ली से बाहर करने में उस इलाके में लोगों का जोश और जज्बा बढ़ जाता है. वहीं, इस साल की अमरनाथ यात्रा को लेकर सीआरपीएफ ने कहा है कि इसका फैसला सरकार लेगी.
ये भी पढ़ें-
LAC के विवादित इलाकों को लेकर चीन ने किया अब ये बड़ा दावा, गलवान-पैंगोंग का भी किया जिक्र
[ad_2]
Source link






