Holika Dahan 2022 Do Parikrama And Aahuti According To Your Zodiac Sign On Choti Holi 2022
- India
- March 16, 2022
- No Comment
- 56
[ad_1]
होली का त्योहार हर साल चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इससे एक दिन पहले फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन छोटी होली होती है. इस दिन शाम के समय होलिका दहन किया जाता है. मान्यता है कि होली से ही बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है. इस बार होलिका दहन 17 मार्च, शुक्रवार के दिन किया जाएगा. वहीं होली 18 मार्च को खेली जाएगी. ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के बाद उसकी परिक्रमा करने से व्यक्ति के जीवन से दुखों का अंत होता है. आइए जानते हैं होलिका दहन के समय राशि के अनुसार आहुति देने और परिक्रमा के बारे में.
राशि के अनुसार आहुति और परिक्रमा विधि
मेष (Aries): मेष राशि के जातक होलिका की अग्नि में गुड़ की आहुति दें. इसके साथ ही होलिका दहन की अग्नि की 9 बार परिक्रमा करें.
वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के अनुसार होलिका दहन की आग में मिश्री की आहुति और 11 बार परिक्रमा करें.
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातक होलिका की अग्नि में कच्चे गेहूं की बाली की आहुति दें और 7 बार परिक्रमा करें.
कर्क (Cancer): अग्नि में सफेद तिल और चालव की आहुति दें. साथ ही, होलिका की 28 बार परिक्रमा करें.
सिंह (Leo): सिंह राशि के जातक लोबान या होलबान की आहुति दें. और फिर 29 बार होलिका की परिक्रमा करें.
कन्या (Virgo): होलिका दहन के समय अग्नि में पान और हरी इलायची की आहुति दें. साथ ही, 7 बार होलिका की परिक्रमा करें.
तुला (Libra): तुला राशि के लोग अग्नि में कपूर की आहुति दें और फिर 21 बार होलिका की परिक्रमा करें.
वृश्चिक (Scorpio): होलिका दहन के समय अग्नि में गुड़ की आहुति दें. इसके बाद 28 बार होलिका की परिक्रमा करें.
धनु (Sagittarius): होलिका दहन की अग्नि में चने के दाल की आहुति प्रदान करें. अग्नि में आहुति देने के बाद 23 बार परिक्रमा करें.
मकर (Capricorn): मकर राशि के जातक अग्नि में काले तिल की आहुति दें और फिर 15 बार परिक्रमा करें.
कुंभ (Aquarius): काली सरसों की आहुति और 25 बार अग्नि की परिक्रमा करें.
मीन (Pisces): होलिका दहन की अग्नि में पीली सरसों की आहुति दें. इसके बाद होलिका की 9 बार परिक्रमा करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
होलिका दहन पर इन उपायों को करने से दूर होंगी कुंडली के ग्रह दोष, सुख-समृद्धि और खुशहाली का होगा वास
बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, धन-धान्य की हो जाती है है कमी, जानें कारण
[ad_2]
Source link





