
Congress MPs From Punjab Met President Sonia Gandhi Told The Reason Of Party Defeat In Punjab Election 2022 ANN
- India
- March 16, 2022
- No Comment
- 78
[ad_1]
पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इसके बाद मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब से कांग्रेस सांसदों से मुलाकात की. ये मुलाकात संसद भवन में हुई. ‘एबीपी न्यूज़’ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पंजाब के सांसदों ने सोनिया गांधी के सामने जमकर अपनी भड़ास निकाली और हार के लिए कुछ नेताओं को जिम्मेदार ठहराया.
सूत्रों के मुताबिक पंजाब से सांसद जसबीर सिंह गिल ने सोनिया गांधी के सामने प्रभारी हरीश चौधरी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया. वहीं कुछ सांसदों ने कहा कि सिद्धू से पहले पिछले चार साल से अध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ ने भी पार्टी को काफी नुकसान पहुंचाया. वहीं सूत्रों के मुताबिक सांसद डॉ. अमर सिंह ने अजय माकन पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में जिसने पार्टी को दफना दिया उसने पंजाब में भी पार्टी का वही हाल किया.
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सोनिया गांधी से कहा कि खुद गांधी परिवार के सदस्यों की भूमिका भी ठीक नहीं रही और खासकर मई 2021 में बनी मल्लिकार्जुन खड़गे की कमेटी के गठन के बाद से ही पंजाब में लगातार कांग्रेस की स्थिति बिगड़ती गई. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी सांसदो की बात को ध्यान से सुना.
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब रही और पार्टी को केवल 18 सीटें मिलीं. जबकि दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी को 92 सीटों के साथ बहुमत मिला. कांग्रेस के तमाम दिग्गजों को चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा. यहां तक कि कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए.
यह भी पढ़ेंः Goa CM Pramod Sawant: प्रमोद सावंत के पास ही रहेगी कमान, फिर बनेंगे गोवा के मुख्यमंत्री
पीएम मोदी ने दी पंजाब के सीएम भगवंत मान को बधाई, कहा- लोगों के कल्याण के लिए मिलकर करेंगे काम
[ad_2]
Source link






