पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को किया भगोड़ा घोषित, प्रदेश में हाई अलर्ट, मेगा सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को किया भगोड़ा घोषित, प्रदेश में हाई अलर्ट, मेगा सर्च ऑपरेशन जारी

  • Punjab
  • April 19, 2023
  • No Comment
  • 69

ब्यूरो: पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी है। पुलिस ने पूरे पंजाब में नाकाबंदी कर रही है। पंजाब के कुछ जिलों में तो धारा 144 भी लागू कर दी गई है। हर जगह भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं और वजह है खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह।  

पंजाब में अमृतपाल सिंह की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। हालांकि बीते शनिवार को भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। जिसमें ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया था।  

पुलिस के मुताबिक पीछा करने के बाद अमृतपाल सिंह की गाड़ी नकोदर में खड़ी मिली। जिसमें उसका फोन भी मिला है। हालांकि इस दौरान अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

पुलिस को जानकारी मिली की अमृतपाल सिंह के जालंधर और बठिंडा में प्रोग्राम थे। जिसके चलते पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी वहीं से शुरू कर दी । उस दौरान मौके से काफिले के दौरान चल रही 2 गाड़ियों से सात लोगों को पकड़ लिया गया था। 

फिलहाल पंजाब के कुछ जिलों में धारा 144 लागू है। इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट भी बंद है। ताकि किसी भी तरह की कोई आपराधिक घटना ना हो। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमृतपाल सिंह एक कार में बैठा है और उस समय एक सहयोगी यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि पुलिस अमृतपाल के पीछे लगी हुई है।   

&; PTC NEWS

Source

Related post

Punjab News: ਸੀਐਮ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ, ਹੁਣ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਬਜਾਏ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ‘ਚ ਹੋ

Punjab News: ਸੀਐਮ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ, ਹੁਣ…

Punjab News: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਅੱਜ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਬਜਾਏ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ…
Punjab Cabinet Meeting: ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਫੈਸਲਾ, ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਸੋਧੇ ਸਕੇਲ ਦੇ ਹਿਸਾਬ…

Punjab Cabinet Meeting: ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਫੈਸਲਾ, ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅਧਿਆਪਕਾਂ…

Punjab Cabinet Meeting: ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ 7ਵੇਂ…
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ 1 ਮਈ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫਾ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਖਰਾਬ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਮਿਲੇਗਾ 10 ਫੀਸਦੀ ਮੁਆਵਜ਼ਾ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ 1 ਮਈ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫਾ,…

Punjab Cabinet Meeting: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ 1 ਮਈ ਤੋਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਤੋਹਫਾ ਦੇਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਐਲਾਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ…
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted