
16 साल के लड़के ने दी सलमान खान को मारने
- Entertainment
- April 15, 2023
- No Comment
- 66

ब्यूरो: बॉलीबुड अभिनेता सलमान खान को एक बार जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी में इस बार सलमान को मारने के लिए तारीख भी तय कर दी है। मामले की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

इस दिन मारा जाएगा सलमान खान को
मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सलमान खान को 30 अप्रैल को मारने की धमकी दी गई है। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि जिस लड़के ने सलमान को धमकी दी है। उसकी उम्र 16 साल है। उसने फोन पर अपने आप को रॉकी का भाई बताया था। फिलहाल अभी वह पुलिस हिरासत में है।
सलमान को जैसे ही धमकी मिली पुलिस ने उसके बाद से अपनी जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि यह फोन मुंबई से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ठाणे जिले के शहापुर से आया है। जिस युवक को हिरासत में लिया गया है वह राजस्थान का रहने वाला है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान को राजस्थान से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर बिश्नोई भी कई बार कैमरे के सामने सलमान खान को धमकी देकर मारने की बात कर चुके हैं। इससे पहले सलमान को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था। गौरतलब है कि सलमान खान ने जब से काले हिरण का शिकार किया था। उसके बाद से उन्हें धमकियां मिलना शुरू हो गई थी।
– PTC NEWS





